प्रतिभा सम्मान समारोह एवं विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

प्रभात उजाला नेटवर्क…………..

प्रयागराज । मेडिकल कॉलेज प्रयागराज के प्रीतम प्रेक्षागृह में स्थित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र टीम का नेतृत्व कर रहे एस.के.तिवारी डायरेक्टर सेंट्रल अकादमी प्रयागराज उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। चूंकि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र इन दिनों दिल्ली में है। अतः उन्होंने इस कार्यक्रम में अपनी टीम को भेजा। डॉ संगम मिश्र टीम का नेतृत्व एस.के.तिवारी डायरेक्टर सेंटर एकेडमी कर रहे थे। अपने संबोधन में एस के तिवारी डायरेक्टर सेंटर एकेडमी ने विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए,शिक्षा ही सर्वोत्तम धन है।इसके बिना किसी परिवार व समाज के विकास की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।

शिक्षा का उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है।शिक्षा मात्र किताबी ज्ञान नहीं है। उन्होंने एक कवि की कविता को भी पढ़ा मंजिलें उन्हीं को मिलती है। जिनके सपनों में जान होती है।पंखों से कुछ नहीं होता।सिर्फ हौसलों से उड़ान होती है। विश्वविद्यालय के प्रतियोगी छात्रों को उन्होंने संबोधित करते हुए कड़ी मेहनत व लगन से पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।उन्होंने स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए आतिष्ठत्, जागृत,प्राप्यवरान्निबोधक। उठो जागो और तब तक न बैठो जब तक लक्ष्य को न प्राप्त कर लो।एस के तिवारी के उद्बोधन के दौरान विश्व विद्यालय के प्रतियोगी छात्रों ने तालियां बजाई। अपने अध्यक्षीय की भाषण में डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी पूर्व कुलपति वी.एच.यू. वाराणसी ने प्राचीन काल से नारी शक्ति सम्मान पर विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा जब राम बन जाने लगे।तब कौशल्या ने उन्हें बन जाने से रोका था और राम से कहा था माता का स्थान सर्वोपरि है। माता की आज्ञा अकाट्य है।

तुम बन नहीं जाओगे। फिर माता कौशल्या ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए कहा यदि कैकेई माता एवं दशरथ ने आपको बन जाने के लिए कहा है,तो आप बन जाइए और आशीर्वाद दिया सैकड़ो अयोध्या से अधिक सुख वन में तुम्हें प्राप्त होगा। डॉ गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने भगवान राम के कई प्रसंगों का उल्लेख किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख बारिया एवं जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने संस्कार और शिक्षा के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला।स्वस्थ शरीर रहेगा तभी स्वस्थ मस्तिष्क भी रहेगा।हम अपने खान-पान आहार बिहार पर विषेष ध्यान दें। प्रतियोगी छात्रों ने तालियां बजा कर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलदीप पांडेय का स्वागत् किया।प्रतियोगिता में विजई उम्मीदवारों को डॉक्टर गिरीश चंद्र त्रिपाठी, एस के तिवारी व कुलदीप पांडेय,विजय सिंह आदि लोगों ने सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सफल उम्मीदवारों को भी साल शील्ड एवं माला पहनाकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें पी.पी.एस.में सफल उम्मीदवार गायत्री यादव आदि लोग सम्मिलित हुए।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय सिंह, प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद शंकरदेव त्रिपाठी एडवोकेट,विनीत अग्रवाल,अरविंद कुमार द्विवेदी,अभिनव द्विवेदी, परी आदि प्रतियोगी छात्रों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!